नियम और कायदों से तंग 18 साल के नवयुवक ने किया सुसाईड!, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Shivam, Updated: 08 Sep, 2020 07:44 PM

नियम और कायदे इंसान के फायदे के लिए बनाए जाते हैं, मगर यहीं नियम एक 18 वर्षीय युवा की जान के लिए भारी पड़ गए। दरअसल कॉलेज में एडमिशन न होने से परेशान एक 18 वर्षीय युवा ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है युवक ने जब खुदकुशी की उस घर में कोई नहीं था।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): नियम और कायदे इंसान के फायदे के लिए बनाए जाते हैं, मगर यहीं नियम एक 18 वर्षीय युवा की जान के लिए भारी पड़ गए। दरअसल कॉलेज में एडमिशन न होने से परेशान एक 18 वर्षीय युवा ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है युवक ने जब खुदकुशी की उस घर में कोई नहीं था।

लाजपत नगर इलाके में रहने वाला यह युवक पिछले कई दिनों कॉलेज में एडमिशन को लेकर परेशान चल रहा था। कॉलेज में एडमिशन न होने के कारण उसका रिहायशी प्रमाण पत्र न बन पाना था। युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसके पीछे क्या कारण हैं। युवक की मौत ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। युवक की मौत के जिम्मेदार कौन है। कॉलेज या फिर सिस्टम? शहर थाना प्रभारी का कहना है कि युवक की खुदकुशी मामले की पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही वजहें सामने आ पाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!