शाहाबाद फायरिंग: माइनिंग ठेकेदार पर हमले की जिम्मेदारी 'हिमांशु भाऊ गैंग' ने ली, जांच में जुटीं CIA और STF की 5 टीमें

Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2026 02:26 PM

himanshu bhau gang  has claimed responsibility for the attack on a contractor

शाहाबाद में माइनिंग ठेकेदार सुनील भाटिया ठेकेदार पर हुई फायरिंग हमले की कड़ी हिमांशु भाऊ गिरोग से जुड़ने सुनील की लगी है। क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट अनुसार सुनील पर गोलियां चलवाने की जिम्मेदारी

शाहाबाद मारकंडा: शाहाबाद में माइनिंग ठेकेदार सुनील भाटिया ठेकेदार पर हुई फायरिंग हमले की कड़ी हिमांशु भाऊ गिरोग से जुड़ने सुनील की लगी है। क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट अनुसार सुनील पर गोलियां चलवाने की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने लेने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कुछ यूं लिखा है कि हिमांशु भाऊ ग्रुप : राम राम जी सारया ने, ये जो सुनील भाटिया का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं और मेरे ग्रुप के साथी लेते हैं। इसने तंगौर से लड़की भगाकर तंगौर गांव को नीचा दिखाने का काम किया। उसी के

फाइल फोटो। विरोध में ये काम करना पड़ा, हमने इसे समझाया भी लेकिन इसने हमें अकड़ दिखाई और समझाने के बाद भी हमारे दुश्मन ग्रुप के बंदे अपने पास बैठाए। उनके साथ काम किया और डेली हमारे खिलाफ स्टोरी लगाई। राम राम। लेकिन पुलिस इस पोस्ट को आधार न मानकर अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है।

थाना प्रभारी जगदीश टामक अनुसार पुलिस इस पोस्ट को आधार न बनाकर अपने ढंग से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ऐसा भी माना जा रहा है कि किसी परिचित ने सुनील की रेकी की हो और पल-पल की सूचना आरोपियों तक पहुंचाई हो। वारदात को सुलझाने के लिए सी.आई.ए. और एस.टी.एफ. की 5 टीमें काम कर रही है और रेड की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सुनील के साथ संजीव कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!