ताला तोड़ चोरी करने के मामले में 1 और आरोपी काबू, अदालत में पेश कर लिया रिमांड
Edited By Manisha rana, Updated: 30 Dec, 2020 03:56 PM

थाना शहर पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में गांव नांधा निवासी जितेंद्र उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस 2 आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी...
रेवाड़ी : थाना शहर पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में गांव नांधा निवासी जितेंद्र उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस 2 आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है। मुख्य सिपाही रणबीर सिंह ने बताया कि शहर के शिवनगर पार्ट-2 निवासी सुनील ने कहा कि वह एक कंपनी में कार्यरत है औऱ उसे कंपनी की तरफ से मकान मिला है, जिसमें वह परिवार के साथ रहता है।
1 दिसम्बर को वह अपने बच्चों को दवाई दिलाने के लिए गया था। इसी दौरान पीछे से किसी ने कमरे का ताला तोड़कर वहां चांदी के आभूषण, 3000 रुपए नकद, गैस सिलैंडर पंखा व कागजात चोरी कर लिए। पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी जितेन्द्र को काबू किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है। उससे चोरी किए हुए सामान को बरामद किया जाएगा।
Related Story

Haryana के अंबाला में सिख समाज के लोगों ने घेर लिया Police थाना, गुरसिमरन मंड के साथ जुड़ है पूरा...

Faridabad : पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मंगाए अवैध हथियार; पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी,...

बहादुरगढ़ में चोरों का आतंक, एक ही रात में कई दुकानों में सेंध लगाकर लाखों की चोरी; दहशत में...

करनाल एनकाउंटर में ढेर हुआ कैथल का बदमाश, पूंडरी में सैलून संचालक पर भी कर चुका था जानलेवा हमला,...

कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या के प्रयास मामले में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल...5...

नौकरानी से मारपीट करने वाली 100 करोड़ के फ्लैट की मालकिन काबू

विधायक के पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, गाड़ी भी तोड़ी, दो गिरफ्तार

हरियाणा में 1.06 लाख Voters को जारी होंगे नोटिस, जानिए क्या है बड़ी वजह

Jind Jail में कैदी के सुसाइड का मामला: 2 DSP, 2 Doctor और 3 अन्य पर केस दर्ज, उल्टा लटकाकर पीटने का...

पड़ोसी ने किया युवती से रेप, आरोपी फरार