नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 6 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 11 May, 2026 07:53 PM

municipal corporation takes major action 6 acres of government land freed from

नगर निगम गुरुग्राम ने गांव बालियावास में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 एकड़ बहुमूल्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। एंटी एनक्रोचमेंट अभियान के तहत बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाए गए और जमीन को निगम ने अपने कब्जे में ले लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम ने गांव बालियावास में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 एकड़ बहुमूल्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। एंटी एनक्रोचमेंट अभियान के तहत बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाए गए और जमीन को निगम ने अपने कब्जे में ले लिया।

 

यह कार्रवाई नगर निगम के सहायक अभियंता यतींदर एवं कनिष्ठ अभियंता जसविंदर के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान निगम की टीम, मशीनरी और संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निगम अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाकर लगभग 6 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी भूमि की सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है। शहरभर में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

निगमायुक्त का कहना:

 नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने कहा कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें और शहर को व्यवस्थित व अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!