Edited By Isha, Updated: 12 May, 2026 01:36 PM

हरियाणा के सिरसा स्थित सामान्य नागरिक अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के मुख्य बिजली पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गनीमत यह रही
सिरसा(ब्यूरो): हरियाणा के सिरसा स्थित सामान्य नागरिक अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के मुख्य बिजली पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान होने से बचा लिया गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद ट्रैफिक SHO धर्म चंद ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अस्पताल के सजग स्टाफ और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

अस्पताल में रखे अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) का तुरंत इस्तेमाल किया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बिना देरी किए मौके पर पहुँचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।

बिजली पैनल में लगी आग के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जिसे ठीक करने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है।