सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई, 200 किलो प्रतिबंधित सामान जब्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 May, 2026 10:16 PM

mcg impound plastic bag from khandsa mandi

प्लास्टिक मुक्त शहर के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम नॉर्थ की टीमों ने खांडसा मंडी में संयुक्त अभियान चलाया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्लास्टिक मुक्त शहर के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम नॉर्थ की टीमों ने खांडसा मंडी में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के अवैध उपयोग और वितरण पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टीमों ने करीब 200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों के मौके पर ही चालान किए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आरओ नॉर्थ आकांक्षा तंवर ने बताया कि खांडसा मंडी में चलाए गए इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के अवैध उपयोग पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और नियम तोड़ने वालों पर मौके पर ही चालान किए गए। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया, ताकि वे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं।

 

जागरूकता अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एसडीओ आशीष ने बताया कि इस अभियान के तहत दुकानदारों, विक्रेताओं और आम नागरिकों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और आम जनता के सहयोग से ही प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!