Yamunanagar में काल बनी स्कूल बस: नशे में धुत बस चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक महिला की मौके पर मौत

Edited By Isha, Updated: 12 May, 2026 10:34 AM

drunken bus driver runs over motorcyclists in yamunanagar

जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। गांव मानकपुर के पास महर्षि मारकंडेश्वर मुलाना स्कूल की बस ने बाइक सवार तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया।

यमुनानगर(परवेज):  जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। गांव मानकपुर के पास महर्षि मारकंडेश्वर मुलाना स्कूल की बस ने बाइक सवार तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और अचानक बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार होने की कोशिश करता रहा, लेकिन लोगों ने करीब एक किलोमीटर आगे जाकर उसे पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में बस चला रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि चालक ने शराब या किसी अन्य नशे का सेवन किया था या नहीं। 

सूचना मिलते ही जगाधरी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!