नशे का कारोबार करने वाले 123 गिरफ्तार, नशा तस्करों की प्रॉपर्टी पर कार्रवाई करने की तैयारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 May, 2026 08:38 PM

123 arrested for toxin smuggling

नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुड़गांव पुलिस ने पिछले चार महीने में 123 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नशे का सामान भी बरामद किया है। अब इनकी आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए इनकी प्रॉपर्टी को भी चिन्हित...

गुड़गांव, (ब्यूरो): नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुड़गांव पुलिस ने पिछले चार महीने में 123 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नशे का सामान भी बरामद किया है। अब इनकी आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए इनकी प्रॉपर्टी को भी चिन्हित किया जा रहा है जिस पर जल्द ही पुलिस कार्रवाई भी करेगी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप के मुताबिक, साल 2026 में एक जनवरी से 30 अप्रैल के बीच पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 84 केस दर्ज करते हुए कुल 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जा से 2 किलो 711 ग्राम चरस/सुल्फा, 131 ग्राम स्मैक, 96 किलो 788 ग्राम गांजा, 166 ग्राम हेरोइन तथा अन्य 73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए।

 

गुरुग्राम पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, सप्लाई एवं तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। समाज में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!