Edited By Krishan Rana, Updated: 11 May, 2026 02:53 PM

हरियाणा में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का जरुरी फैसला किया है। खास बात यह है कि इनमें से 4 ट्रेनों का ठहराव हरियाणा के यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
बता दें कि गाड़ी संख्या 04519-20 बठिंडा-वाराणसी समर स्पेशल का संचालन 16 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर बुधवार और शनिवार रात 8:50 बजे बठिंडा से रवाना होगी और रात 1:50 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन शाम 7:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रविवार और बुधवार शाम 8:40 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:36 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी।
इसके साथ ही गाड़ी संख्या 04623-24 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार शाम 8:10 बजे अमृतसर से रवाना होकर रात 1:43 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मंगलवार शाम 5 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:26 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी।
रेलवे के द्वारा शुरु की गई इस स्पेशल ट्रेनों से गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर प्रवासी मजदूरों को भी अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी, जिससे वेटिंग और भीड़ की समस्या कम होगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)