फतेहाबाद में बेखौफ नशा तस्कर, दिल्ली से बाइक पर ले आया 3 करोड़ की हेरोइन, ऐसे पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Manisha rana, Updated: 11 May, 2026 03:01 PM

drug smuggler arrested in fatehabad

फतेहाबाद पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन की खेप बरामद कर एक आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन की खेप बरामद कर एक आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद गुप्त सूचनाओं पर कार्य करते हुए नशा तस्करों की जड़ों तक पहुंच रही है। फतेहाबाद सीआईए ने भूना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर बालाजी कॉलोनी, शांति निकेतन स्कूल के पास एक निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर आरोपी नन्हा निवासी भूना को गिरफ्तार किया है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली से हेरोइन खरीदकर भूना क्षेत्र में सप्लाई करता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में संलिप्त रह चुका है। आरोपी के खिलाफ कुल पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट व प्रिजन एक्ट के मुकदमे शामिल हैं। अब पकड़े गए आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड लिया जायेगा। रिमांड के बाद ही मुख्य सप्लायर को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा, अब देखना होगा पुलिस इस संबंध में मुख्य सप्लायर को कब तक पकड़ पातीं है और क्या नए खुलासे करती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!