हाइवे पर मौत का तांडव, अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, यात्रियों की चीखों से गूंजा हाईवे

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 May, 2026 04:10 PM

a dance of death on the highway a roadways bus overturned after losing control

जींद के नरवाना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां नेशनल हाईवे-152 पर उस समय कोहराम मच गया जब पंचकूला से हिसार जा रही

नरवाना (गुलशन चावला) : जींद के नरवाना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां नेशनल हाईवे-152 पर उस समय कोहराम मच गया जब पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम बस अनियंत्रित होकर ताश के पत्तों की तरह पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस ने सड़क किनारे स्थित हरियल रेस्ट हाउस की भारी-भरकम दीवार को तिनके की तरह ढहा दिया।

बताया जा रहा है कि एक स्कूटी सवार की जान बचाने के चक्कर में चालक बस पर काबू नहीं रख पाया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई जिसमें चालक सहित दर्जन भर सवारियों को चोटें आईं और देखते ही देखते हाईवे पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 

जानकारी के अनुसार पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम की यह बस अपनी पूरी रफ्तार में थी। जैसे ही यह हरियल रेस्ट हाउस के पास पहुंची, अचानक सामने आए एक स्कूटी सवार ने पूरे घटनाक्रम को ही बदल दिया। उसे बचाने की जद्दोजहद में ड्राइवर ने जैसे ही स्टेयरिंग घुमाया, बस बेकाबू हो गई और लिंक रोड पार करते हुए सीधे रेस्ट हाउस की दीवार से जा टकराई और पलट गई। 

PunjabKesari

हादसे के बाद मौके पर मंजर दिल दहला देने वाला था। बस के भीतर फंसी सवारियां जान बचाने के लिए गुहार लगा रही थीं। गनीमत यह रही कि स्थानीय राहगीरों ने जांबाजी दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को खिड़कियों और शीशों के रास्ते बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वहीं SHO पूर्णदास ने बताया हमें सूचना मिली थी कि पंचकूला-हिसार रूट की बस अनियंत्रित होकर पलटी है। हमने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा पेश आया है। फिलहाल यातायात सुचारू कर दिया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!