Edited By Updated: 24 Jan, 2016 11:30 AM

हरियाणा में विकास का आइना माने जाने वाले शहर गुड़गांव पुअर Sex Ratio वाले जिलों के कतार में खड़ा है...
गुड़गांव (राशि मनचंदा): हरियाणा में विकास का आइना माने जाने वाले शहर गुड़गांव पुअर Sex Ratio वाले जिलों के कतार में खड़ा है, जबकि गुड़गांव का लिटरेसी रेट प्रदेश के दूसरे जिलों की अपेक्षा काफी अच्छा है। इसके बावजूद गुड़गांव का Sex Ratio बहुत कम है।
सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो गुड़गांव में एक हजार लड़कों पर मात्र 852 लड़कियां है। हालांकि जिला प्रशासन लड़कियों की संख्या बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढा़ओं अभियान जोर शोर से चला रहा है।
साथ ही कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे है। कई डॉक्टर लिंग की जांच करते हुए पकड़े भी गए है। ऐसे में जिला प्रशासन Sex Ratio में सुधार की पुरजोर वकालत करता है और 2-4 साल के अंदर गुड़गांव में लड़कियों की संख्या में बढ़ौतरी को लेकर प्रयास कर रहा है।
प्रदेश के हाईटेक शहर गुड़गांव में लड़कियों की संख्या कम होने के पीछे कन्या भ्रूण हत्या जिम्मेदार हो सकता है। वैसे तो गुड़गांव की आबादी काफी पढ़ी लिखी है जो लड़के-लड़की में बहुत कम अंतर करती है। फिर भी पुअर Sex Ratio कहीं न कहीं गुड़गांव वासियों के लड़के-लड़की के प्रति दोहरी व्यवहार को दर्शाता है।