जमीन बेचने के नाम पर महिला से 52.48 लाख ठगे

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 12 Feb, 2026 07:59 PM

a woman was duped of rs 52 48 lakh in the name of selling land

भोंडसी थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर महिला से 52.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो भाईयों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भोंडसी थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर महिला से 52.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो भाईयों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


टीकली गांव निवासी अंजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 15 नवंबर 2022 को भोंडसी गांव में जमीन खरीदने का सौदा किया था। आरोप है कि जमीन खरीद का सौदा अलीपुर गांव निवासी सुभाष व उसके भाई चरण के साथ किया गया। दोनों भाइयों ने खुद को जमीन का मालिक बताकर लाखों रुपये लिए थे। बाद में पता चला कि जिस जमीन पर कब्जा दिया गया वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है, जबकि आरोपियों के नाम की जमीन अलग है।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी चरण सिंह ने 3 जुलाई 2022 को संजय राघव से 11 कनाल 6 मरला जमीन खरीदने का एग्रीमेंट किया था। रजिस्ट्री की तिथि 31 जुलाई 2023 तय थी, जिसे बाद में 25 सितंबर 2023 तक बढ़ाया गया। रुपये नहीं होने के कारण चरण सिंह ने 20 दिसंबर 2023 को अपने भाई सुभाष राठी के नाम 7 कनाल 18 मरला जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। बाकी जमीन का पेमेंट पूरा न होने से उसकी रजिस्ट्री अब तक नहीं हो सकी। आरोप है कि चरण सिंह ने अंजू देवी से 256 वर्ग गज प्लाट का सौदा 52.48 लाख रुपये में किया। इसी तरह राकेश व आशीष को 700 गज के प्लाट के लिये करीब 1.50 करोड़ रुपये, हेमंत से 153 वर्ग गज प्लाट के लिए 32 लाख रुपये में सौदा किया। अंजू देवी ने आरोप लगाया है कि उससे प्राप्त रुपयों से आरोपी चरण सिंह ने अपने भाई सुभाष राठी के नाम उक्त जमीन में से 7 कनाल 18 मरले जमीन खरीदी है।


भोंडसी थाने से जांच अधिकारी एसआई हरीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आर्थिक अपराध शाखा-1 को सौंप दी है। मामले में आगामी जांच आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!