एयर गन से सहकर्मी के प्राईवेट पार्ट में भर दी हवा, मौत

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 08 Apr, 2026 07:58 PM

a colleague died after being inflated into his private parts using an air gun

खेडक़ीदौला एरिया में लड़ाई-झगड़े के दौरान एयर गन से हवा भरकर सहकर्मी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): खेडक़ीदौला एरिया में लड़ाई-झगड़े के दौरान एयर गन से हवा भरकर सहकर्मी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मजाक के दौरान सहकर्मी से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद एयरगन से प्राईवेट पार्ट में सहकर्मी के हवा भर दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।


जानकारी अनुसार, यूपी के अलीगढ़ निवासी हरविंद्र  (38) गुडग़ांव के सेक्टर-82 स्थित एक वर्कशॉप पर काम करता था। उसी के साथ राजस्थान के डीग निवासी नरेश कुमार (40) भी काम करता था। वर्कशॉप में काम करने के दौरान मंगलवार को नरेश कुमार व हरविंद्र की मजाक-मजाक में किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद नरेश कुमार ने एयरगन से हरविंद्र के प्राईवेट पार्ट में हवा भर दी। हरविंदर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जहां पर पुलिस टीम ने शव का निरीक्षण कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। वहीं हरविंद्र के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। खेडक़ीदौला थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को रामपुरा से काबू कर लिया।


मामले में एएसआई जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मजाक-मजाक के दौरान दोनों में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!