संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Edited By Isha, Updated: 17 Feb, 2020 01:17 PM

man hangs himself under suspicious circumstances

महम हलके के गांव मोखरा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था में गले में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने फंदा लगाने का कारण मानसिक तनाव बताया है। पुलिस नेे परिजनों....

महम (प्रीत) : महम हलके के गांव मोखरा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था में गले में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने फंदा लगाने का कारण मानसिक तनाव बताया है। पुलिस नेे परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई. भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुशील पुत्र मेहर सिंह ने शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गले में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक सुशील के 2 बच्चे हैं। मृतक सुशील के पिता मेहर सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शनिवार देर रात वह खाना खाने के बाद नजर नहीं आ रहा था। अचानक घर का एक कमरा बंद मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजे को तोड़ा गया तो सुशील का शरीर रस्सी पर झूल रहा था।

मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि मोखरा निवासी सुशील ने मानसिक परेशानियों के चलते सुसाइड किया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उक्त मामले में मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया।

1091 पर आई थी कॉल : वहीं सूत्रों से कथित रूप से मिली जानकारी में देर रात को एक महिला ने महिला पुलिस सहायता नंबर-1091 पर कॉल कर परिवार में आपसी झगड़ा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद ही थाना बहु अकबरपुर से पुलिस तत्काल गांव मोखरा पहुंची। शुरूआती जांच में मामला एक विवाहिता का देवर व ससुर के साथ झगड़ा होना पाया गया जिसके बाद पुलिस को उपरोक्त मामले की जानकारी मिली

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!