रात 2 बजे खुली 12 साल के मासूम की नींद, चारपाई पर लहूलुहान मिला पिता का शव...मामला जान रह जाएंगे दंग

Edited By Isha, Updated: 09 Jun, 2026 10:23 AM

bank guard brutally murdered while sleeping in garh sarnai village

गांव गढ़ सरनाई में रविवार मध्यरात्रि को अपने घर में सो रहे बैंक सिक्योरिटी गार्ड 38 वर्षीय मदनलाल हत्या कर दी। मध्यरात्रि करीब की दो बजे जब मदनलाल के 12 वर्षीय बेटे की नींद खुली

पानीपतः गांव गढ़ सरनाई में रविवार मध्यरात्रि को अपने घर में सो रहे बैंक सिक्योरिटी गार्ड 38 वर्षीय मदनलाल हत्या कर दी। मध्यरात्रि करीब की दो बजे जब मदनलाल के 12 वर्षीय बेटे की नींद खुली तो इसका पता चला। स्वजन ने घायल हालत में मदनलाल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मदनलाल की मां कैला देवी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

मदनलाल के भाई राजिंद्र ने बताया कि रविवार मध्यरात्रि को मदनलाल की पत्नी का उसके बेटे विनीत के पास फोन आया। इसके बाद परिवार के लोग मदनलाल के घर पहुंचे। उस वक्त मदनलाल चारपाई पर था। सिर से खून बह रहा था। गले में चुन्नी दो बार लिपटी हुई थी। मदनलाल की पत्नी ने उन्हें बताया कि 12 वर्षीय बेटा रात को करीब दो बजे वाशरूम के लिए उठा था। उसने पिता के सिर से खून बहता देखकर उसे उठाया था। राजिंद्र का कहना है कि मदनलाल की गर्दन पर निशान है और सिर पर भी चोट है।  पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस की टीमें मामले में हर एंगल से जांच में लगी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!