पूर्व शिक्षा मंत्री बोली एेसी सरकार पर लानत, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Updated: 09 Oct, 2016 05:39 PM

bahadurgarh education minister damn honored cm

हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भाजपा सरकार को नाकाम सरकार कहते हुए सरकार पर लानत भेजने की बात...

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार): हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भाजपा सरकार को नाकाम सरकार कहते हुए सरकार पर लानत भेजने की बात कही है। बहादुरगढ़ में आयोजित जनसभा में गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सही भाव नहीं दे रही और युवाओं का रोजगार देने की बजाए उनका रोजगार छीनने का काम कर रही है। उन्होनें कहा कि युवाओं के 40 -50 हजार रोजगार छीनने का काम किया है। इसलिए ऐसी सरकार पर वो लानत भेजती है। उन्होंने कहा कि ये सरकार काम कर नहीं सकती इसलिये ये सरकार नाकाम सरकार है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का दावा करते हुए गीता भुक्कल ने कहा कि कोई ऐसी ताकत नहीें है जो भूपेन्द्र हुड्डा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से रोक सके। 


गीता भुक्कल ने कहा कि भुपेन्द्र हुड्डा प्रदेश की जनता के दिलों में बसे हैं और 2019 में चुनावों के बाद तीसरी बार वो मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश की सेवा करेंगे। गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा सरकार कहती कुछ है और करती कुछ भी नहीं है। गीता भुक्कल को जनसभा के दौरान वार्ड 30 की पार्शद नीना राठी ने सम्मानित भी किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!