भैसरू खुर्द में 2 मंजिला भवन के 3 मकान जलकर राख

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2019 11:15 AM

3 houses of 2 storey building in bhhesaru khurd

भैसरू खुर्द में शुक्रवार को 2 मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों रुपए नुक्सान बताया गया है। आग लगने का कारण शार्ट-सॢकट माना जा रहा है। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू

सांपला (सोनू): भैसरू खुर्द में शुक्रवार को 2 मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों रुपए नुक्सान बताया गया है। आग लगने का कारण शार्ट-सॢकट माना जा रहा है। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक मकान के अंदर से धुआं निकलने लगा। आग का पता घरवालों को तब पता चला जब जलने से आसपास के घरों तक धुआं व बदबू फैल गई। 

साथ के मकान में काम कर रही अनिता ने बाहर आकर देखा तो उसने आवाज लगाई। तभी आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझ नहीं पाई। बाद में फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। आधा घंटे के बाद 3 गाड़ी मौके पर पहुंची करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया, जबकि आग बुझ तब तक चौबारे की छत टूटकर जमीन पर आ गिरी। यानी तीनों मकान जलकर राख हो गए। लाखों रुपए का सामान भी जला-राजपाल, नसीब सिंह, व रोहताश तीनों भाइयों का एक साथ मकान बने हुए थे। सुबह परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। जबकि साथ लगते मकान में एक महिला अनिता ही थी। बताया गया कि मकान में रखे गेहंू व सरसों, कपड़े, बर्तन, टैंकी व आदि सामान जलकर राख गया।

 जबकि एक मकान की छत टूटकर जमीन पर गिर गई। जबकि एक मकान के चौबारे की भी छत गिर गई। महिला रामरती ने बताया कि उस दौरान मकान में 2 गैस सिलैंडर भी रखे हुए थे। एक सिलैंडर से गैस लीकेज होने लगी थी कि फायर ब्रिगेड के जवान ने उसे बाहर निकाला। जिससे वह फटने से बच गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। एक अनुमान के हिसाब से तीनों मकानों में करीब 25 लाख रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!