खेतों में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2019 02:46 PM

dead body of a youth found in the fields fear of murder

गढ़ी बोलनी रोड स्थित कसौला चौक स्थित शराब के ठेके के पास खेतों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी अनुसार गांव छुरयावास..........

रेवाड़ी (गंगाबिशन): गढ़ी बोलनी रोड स्थित कसौला चौक स्थित शराब के ठेके के पास खेतों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी अनुसार गांव छुरयावास निवासी 54 वर्षीय सत्यनारायण देर रात गढ़ी बोलनी रोड स्थित कसौला चौक के शराब के ठेके पर पहुंचा था। 

बुधवार को वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार को उसका शव शराब ठेके के पास खेतों में मिला।शरीर पर चोट के निशान होने के कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की है लेकिन परिजनों ने किसी पर भी शक नहीं जताया। 

जिसके चलते पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!