ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2019 01:41 PM

death of a person in the grip of a train

सोमवार को पानीपत और दीवाना स्टेशन के बीच में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जी.आर.पी. मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं .........

पानीपत (राजेश) : सोमवार को पानीपत और दीवाना स्टेशन के बीच में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जी.आर.पी. मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुबह के समय जी.आर.पी. को मीमो मिला कि पानीपत और दीवाना स्टेशन के बीच अप रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। 

पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी।  वहीं पर मृतक व्यक्ति के पास से भी शिनाख्त का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हो सका। जी.आर.पी. के ए.एस.आई. वजीर सिंह ने बताया कि शिनाख्त नहीं होने पर मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है, जिसकी शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!