1 minute ago
8 minutes ago
23 minutes ago
27 minutes ago
41 minutes ago
1 hour ago
13 hours ago
15 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
असम में हरियाणा का लाल शहीद, नम आंखों से दी गमगीन विदाई(VIDEO)
Edited By vinod kumar, Updated: 16 Oct, 2019 04:18 PM
असम के नक्सल प्रभावित इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान हरियाणा का लाल खुर्शीद अहमद शहीद हो गया। शहीद बीएसएफ हवलदार खुर्शीद अहमद का शव मंगलवार को देर शाम उनके पैतृक गांव रायपुर पहुंचा।
मेवात(एके बघेल): असम के नक्सल प्रभावित इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान हरियाणा का लाल खुर्शीद अहमद शहीद हो गया। शहीद बीएसएफ हवलदार खुर्शीद अहमद का शव मंगलवार को देर शाम उनके पैतृक गांव रायपुर पहुंचा। जहां बीएसएफ के जवानों ने सलामी दी और पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद को सुपुर्द ए खाक किया गया । इस दौरान डीएसपी अशोक कुमार अपने पुलिस जवानों के साथ गांव में मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक असम जिले के सिलचर इलाके के आसपास गत 14 अक्टूबर को बीएसएफ के 3 जवान एनआरसी ड्यूटी के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसमें हरियाणा का खुर्शीद भी शामिल था, उसी दौरान नक्सलियों की गोली ने खुर्शीद अहमद की जान ले ली। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले की जमीन निकल गई । बीएसएफ के एएसआई मंगल मशीह ने पत्रकारों को बताया कि नक्सल प्रभावित इलाके में हर वक्त जवानों पर मौत का साया मंडराता रहता है । गत 14 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान खुर्शीद अहमद की शहादत हुई। उन्होंने बताया कि शहीद खुर्शीद अहमद के शव को पहले सिलचर लाया गया । उसके बाद कोलकाता लाया गया , फिर हवाई जहाज से दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। मंगल मशीह ने कहा कि फ्लाइट कई घंटे देरी से पहुंची। उन्होंने का जब शव एयरपोर्ट पर आया तो बीएसएफ के जवानों ने उसे सलामी देते हुए उनके पैतृक गांव रायपुर का रुख कर लिया7 सूरज ढलने के बाद बीएसएफ और पुलिस के अधिकारियों का काफिला जब खुर्शीद अहमद के शव को लेकर रायपुर गांव पहुंचा तो लोगों की आंखों से आंसू गिरने लगे। गांव के लोग ही नहीं बल्कि उनके साथ करीब 2 साल तक नौकरी करने वाले पूर्व सैनिक भी उन्हें याद कर गमगीन हो उठे। बता दें की नूह जिले के पुनहाना खंड के गांव रायपुर में जन्मे खुर्शीद अहमद 1989 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। तीन भाइयों में खुर्शीद अहमद अकेले सरकारी सेवा में कार्यरत है। खुर्शीद अहमद दो बच्चों के पिता थे और अपने परिवार के साथ कई सालों से दिल्ली में रह रहे थे। वहीं परिवार के साथ दिल्ली में पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने कहा कि शुरुआत में खुर्शीद अहमद के खुदकुशी करने की खबर दी गई थी, लेकिन बाद में शहादत की खबर आई तो दिल और दिमाग अलग - अलग सोचने लगे । जिसे लेकर अंतिम विदाई देने में भी करीब 1 घंटे का विलंब हुआ । आखिरकार देर रात बीएसएफ हवलदार खुर्शीद अहमद को पूरे राजकीय शोक के साथ भारी भीड़ में अंतिम विदाई दी।
700 शहीदों के नाम और 'बूढ़ा बरगद' की जुबानी, Ambala के शहीद स्मारक में 7 घंटे का होगा सफर......
सावधान! हरियाणा में पड़ेगी भीषण गर्मी; मौसम विभाग ने दी चेतावनी...यह शहर रहा सबसे गर्म
हरियाणा के ग्रुप-डी कर्मचारियों की चांदी: प्रमोशन कोटा 20 से बढ़कर हुआ 30%, सरकार ने दी बड़ी सौगात
हरियाणा के DGP ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर व अश्लील कंटेंट बनाने वालों को दी चेतावनी, अब होगी सख्त...
आई रे गर्मी! हरियाणा में बारिश-ओलों के बाद भी गर्मी से नहीं राहत, मौसम विभाग ने किसानों को दी ये...
खेत से मंडी तक पैनी नज़र: CM सैनीा ने खुद परखी गेहूं की नमी, बोले- एक-एक दाना खरीदेगी सरकार
बारिश की वजह से खराब हुई गेहूं पर सरकार दे राहत, नमी और चमक में कमी के नियमों में छूट जरूरी : डॉ....
फरीदाबाद में राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार, हिमाचल में ट्रेनिंग के दौरान हुआ था शहीद...
'उसके लिए देश सबसे पहले था', पहलगाम हमले में शहीद विनय नरवाल को याद कर भावुक हुई बहन सृष्टि
हरियाणा में इन्हें बनाया गया राज्य सूचना आयुक्त, हरियाणा लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
USD $
26/04/2026 11:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज दिन थोड़ा साधारण रह सकता है, इसलिए बेकार की चीज़ों में समय न गंवाएं। घर में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने से काम आसान होंगे।
मिथुन राशि वालों आज आपके लिए समय अनुकूल है। नए बिजनेस या काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी या पार्टनर से विचारों में टकराव हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके मन को खुशी दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों को विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि वालों आज आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में उठाया कदम नुकसान दे सकता है। व्यापार में बड़ा मौका मिल सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ पैसों को लेकर विवाद हो सकता...
तुला राशि वालों आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। घर में मेहमान आ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता आ सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में लाभदायक सौदा मिल...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने का है। घर में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। मजाक में कही गई बात किसी को बुरा लग सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कामकाज से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes