हरियाणा के DGP ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर व अश्लील कंटेंट बनाने वालों को दी चेतावनी, अब होगी सख्त कार्यवाही

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Apr, 2026 04:30 PM

haryana dgp warns those creating obscene content on social media

हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने प्रदेश में सोशल मीडिया पर गन कल्चर और अशोभनीय एवं भ्रामक कंटेंट डालने वालों को चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने प्रदेश में सोशल मीडिया पर गन कल्चर और अशोभनीय एवं भ्रामक कंटेंट डालने वालों को चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

सोशल मीडिया पर 1 जनवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कुल 6083 यूआरएल, कंटेंट, ऐप्स, वेबसाइट्स को हटवाया गया है। विस्तृत आंकड़ों के अनुसार मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप) से जुड़े 4278, यू ट्यूब से 1172, एक्स (पूर्व में ट्विटर) से 372, अन्य प्लेटफॉर्म्स से 167, टेलीग्राम से 53, रेडिट से 36 तथा स्नैपचैट से 5 आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया गया है।

वहीं डीजीपी ने कहा कि हथियारों का महिमामंडन, हिंसा को बढ़ावा देने वाला कंटेंट, महिलाओं का अश्लील प्रदर्शन, बच्चों और लड़कियों के अभद्र व अशोभनीय चित्रण तथा हरियाणा और हरियाणवी समाज की गलत छवि प्रस्तुत करने वाले फर्जी कंटेंट पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!