Sambhu Border: फिर टला दिल्ली कूच...वापस बुलाया गया किसानों का जत्था, अब क्या होगा अगला कदम

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Dec, 2024 02:29 PM

farmers march to delhi from shambhu border

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना किसानों के जत्थे को 2 घंटे बाद वापस बुला लिया गया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना किसानों के जत्थे को 2 घंटे बाद वापस बुला लिया गया है। जल्द ही अगला फैसला लिया जाएगा। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। इससे पहले 2 बार हरियाणा पुलिस किसानों को बॉर्डर से रोक चुकी है। घग्गर नदी पर बने पुल पर उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। आधे घंटे तक पुलिस और किसानों में जमकर बहसबाजी हुई। इसके बाद किसानों ने जाली उखाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक 15 किसान घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शंभू बॉर्डर पर आज कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे हैं। 



PunjabKesari

Live Update---

  • किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले। किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस ने किसानों पर केमिकल वाला पानी बरसाया। अगर पानी बरसाना भी है तो कम से कम साफ पानी बरसाते। पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं और गंदा पानी ही देश के किसानों पर बरसाना शुरू कर दिया।
  • किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले। 
  • किसानों पर हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।
  • अंबाला के DC और SP किसानों से बातचीत के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर तक मामले में बड़ा डेवलपमेंट होने जा रहा है। आपकी मांगें सरकार तक पहुंचाई गई हैं। आप हाईकोर्ट पर भरोसा कीजिए। हाई पावर कमेटी से मीटिंग जल्द करवाई जाएगी। मगर आप सिर्फ हमारी बात मानें।
  • दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों को हरियाणा पुलिस के अधिकारी समझाने में लगे हुए हैं। किसान पुलिस के शेड पर न चढ़ें, इसलिए शेड के ऊपर वाटर कैनन तैनात कर दिया है। किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

PunjabKesari

उधर किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट प्रतिबंध 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है। मगर, देश के प्रधानमंत्री नहीं।

PunjabKesari



(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!