बरसात के बाद शहर में जलभराव

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2019 02:48 PM

water after flooding in the city

शनिवार की सुबह हुई बरसात के कारण जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं अंजनथली रोड, अनाज मंडी, सब्जी मंडी में बरसात के कारण पानी जमा हो गया। वहीं, सुबह के समय बरसात होने के कारण स्कूली

तरावड़ी (चावला): शनिवार की सुबह हुई बरसात के कारण जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं अंजनथली रोड, अनाज मंडी, सब्जी मंडी में बरसात के कारण पानी जमा हो गया। वहीं, सुबह के समय बरसात होने के कारण स्कूली बच्चों एवं आफिस में जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा उन कालोनियों में रहने वाले लोगों के लिए भारी समस्या खड़ी हो गई है जिन कालोनियों में सड़कें अभी कच्ची हैं, इसके अलावा शहर विभिन्न हिस्सों में पानी जमा होना कहीं ना कहीं शहर में पानी की निकासी की पोल भी खोल रहा है। इसलिए संबंधित विभाग को जलभराव वाले हिस्सों की ओर ध्यान देकर पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!