ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2019 12:41 PM

youth killed by jumping in front of train

बड़ौदा स्टेशन के पास एक युवक ने कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।जी.आर.पी. ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एस.आई. दलबीर सिंह ने बताया .....

जींद (ब्यूरो): बड़ौदा स्टेशन के पास एक युवक ने कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।जी.आर.पी. ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एस.आई. दलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बड़ौदा स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया।

जांच करने पर पता चला कि खापड़ गांव निवासी 37 वर्षीय जीतराम मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस को उसकी जेब से एक मैडीकल पर्ची मिली। उसके आधार पर उसकी शिनाख्त हो गई। वह सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन के आगे कूद गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिशनपुरा स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने अज्ञात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

जी.आर.पी. ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एस.आई. लक्ष्मी नारायण ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि बिशनपुरा स्टेशन के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया।

शिनाख्त करने के लिए जांच-पड़ताल की तो मृतक की पहचान रोहतक रोड स्थित बिशम्बर नगर निवासी 50 वर्षीय बलवान के रूप में हुई। उसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना था कि वह कई सालों से मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज चल रहा था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!