बाइक व मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2019 01:02 PM

accused of snatching bike and mobile arrested

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक तथा मोबाइल छीनने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजमेर बस्ती निवासी राहुल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अर्बन एस्टेट के बी......

जींद (ब्यूरो): सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक तथा मोबाइल छीनने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजमेर बस्ती निवासी राहुल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अर्बन एस्टेट के बी ब्लॉक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।

11 अगस्त की रात को वह गार्डरूम में बैठा हुआ था। उसकी बाइक गार्ड रूम के बाहर खड़ी थी। तभी 3 लड़के  उसके गार्डरूम में घुस गए और आते ही एक लड़के ने पिस्तौल उसके ऊपर तान दी और कहा कि उसके पास जो कुछ भी है वो दे दे।

उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे गार्डरूम में बंद कर दिया तथा उसकी बाइक को लेकर भाग गए। जांच अधिकारी ए.एस.आई. विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मनोहरपुर गांव निवासी प्रमोद को गिरफ्तार किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!