कश्ती में सवार होकर मस्ती करना युवकों को पड़ा भारी, पानी में डूबने से 4 की मौत, एक सुरक्षित
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 21 Mar, 2023 07:17 PM

जिले के कोटला झील में कश्ती में सवार 5 युवाओं में से 4 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकेड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय नजाकत अली, 17 वर्षीय साकिब, 12 वर्षीय साहिल और 27 वर्षीय मुस्ताक के रूप में हुई है।
नूंह(अनिल मोहनिया): जिले के कोटला झील में कश्ती में सवार 5 युवाओं में से 4 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकेड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय नजाकत अली, 17 वर्षीय साकिब, 12 वर्षीय साहिल और 27 वर्षीय मुस्ताक के रूप में हुई है। ये सभी युवक कोटला झील में किश्ती का आनंद लेने के लिए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतकों को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
बता दें कि ये सभी युवक साय 3 बजे करीब कोटला झील में किश्ती में सवार होकर मस्ती करने गए थे। इस दौरान कश्ती किसी कारण से अन बैलेंस हो गई। जिसकी वजह से सभी युवक डूब गए। जिनमें से यासिर नाम का युवक अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। वहीं झील से बाहर निकलने के बाद यासिर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पास में ही हप्पू नाम के युवक ने उन्हें डूबता देखा तो बचाने की कोशिश की भारी मशक्कत के बाद दो मृतक युवकों को ही बाहर निकलने में कामयाब हो गया। जिसके बाद उसने गांव में फोन कर ऐलान कर दिया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो गांव के लोग कोटला झील की तरफ दौड़ पड़े और डूबे हुए युवाओं को निकालने में लग गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 5 में से 4 युवक दम तोड़ चुके थे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा में नहर बनी काल: रोहतक में डूबने से बिहार के दो सगे भाइयों की मौत, भिवानी में 4 बहनों का...

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबा युवक, ढाई किलोमीटर दूर मिला शव

Haryana: 21 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन नहीं बच सकी जान, 4 साल के निरवैर का आज होगा पोस्टमार्टम

पानीपत में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए 2 दोस्तों की डूबने से मौत, गम में डूबा पूरा परिवार...

अमरीका में दोस्त को बचाने 1645 फीट गहरी झील में कूदा हरियाणा का युवक, डूबने से मौत... 45 लाख का...

कलयुगी मां की खौफनाक साजिश! मौत के 4 महीने बाद कब्र से निकाला गया दुधमुंहे बच्चे का शव, जानें पूरा...

गोहाना में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर ड्रेन नंबर-8 में गिरी थार गाड़ी, पानी कम होने से बची चालक की...
LIVE : अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निरवैर को बाहर निकालने की जंग तेज, रेस्क्यू ऑपरेशन के...

बाइक सवार युवकों का गलियों में हुड़दंग, पीछा करती रही पुलिस, नहीं चढ़ा एक भी हत्थे, CCTV में कैद...

सस्ती फॉर्च्यूनर खरीदने का सपना पड़ा भारी...लगी 31 लाख की चपत, कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपी को दबोचा