हरियाणा के युवाओं ने खेलों के दम पर विश्व में पहचान बनाई: मनोहर लाल

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2022 03:28 PM

youth of haryana made a mark in the world on the basis of sports

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की युवा शक्ति 24 कैरेट सोना है, वहीं हरियाणा प्रदेश की युवा बिग्रेड ने अपनी शक्ति, तेज और खेलों के दम पर 24 कैरेट डायमंड के रूप में पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बनाई है। इस युवा

चंडीगढ़(धरणी): मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की युवा शक्ति 24 कैरेट सोना है, वहीं हरियाणा प्रदेश की युवा बिग्रेड ने अपनी शक्ति, तेज और खेलों के दम पर 24 कैरेट डायमंड के रूप में पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बनाई है। इस युवा शक्ति को सक्षम बनाने के साथ-साथ सार्थक बनाने के प्रयास प्रदेश सरकार की तरफ से किए जा रहे है। इन्हीं प्रयासों के चलते ही सांसद खेल स्पर्धाओं जैसे कार्यक्रमों से युवाओं को आगे बढऩे, दूसरों की मदद करने और देश की तरक्की में योगदान देने की प्रेरणा पैदा होगी।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल रविवार को कुरुक्षेत्र में ब्रहमसरोवर पर सांसद नायब सिंह सैनी के प्रयासों से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित प्रदेश की पहली सांसद खेल स्पर्धा के उदघाटन सत्र में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, सांसद श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह, हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने दीपशिखा प्रज्जवलित करके विधिवत रुप से 15 से 18 मई तक चलने वाली सांसद खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ किया और मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक कृष्ण कुमार बेदी ने भी ब्रहमसरोवर के दक्षिण गेट तक मैराथन में दौड़ लगाई। इस मैराथन में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 3 हजार से ज्यादा पुरुषों और 2 हजार से ज्यादा महिलाओं ने दौड़ लगाई। यह दौड़ पुरुषोतमपुरा बाग से शुरु होकर ब्रहमसरोवर के दक्षिण गेट, श्री तिरुपति बालाजी मंदिर, बीआर इंटरनेशनल चौंक, ब्रह्मïनंद चौंक सहित उधम सिंह चौंक से होती हुई द्रोणाचार्य स्टेडियम पर संपन्न हुई। यहां पर खेल मंत्री संदीप सिंह और सांसद नायब सिंह सैनी ने पुरुष वर्ग में प्रथम आने वाले अंबाला के अमरप्रीत सिंह और महिला वर्ग में अंबाला की ऋतिका तथा दूसरे स्थान पर आने वाले यमुनानगर के मोहित प्रधान, दयालपुर कुरुक्षेत्र की अंजली को मैडल और नगद राशि देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जैसे ही पुरुषोतमपुरा बाग में पहुंचे तो खिलाडिय़ों के उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया और सभी से भारत माता की जय के उदघोष भी लगवाए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने मंच पर एक नन्हे खिलाड़ी को गोद में उठाकर हवा में उछाल कर इस मैराथन के उत्साह और उमंग को भी दर्शाने का अनूठा प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने मैराथन के सफल आयोजन के लिए सांसद नायब सिंह सैनी और उनकी टीम के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और खासकर स्कूलों के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सांसद खेल स्पर्धा जैसे अनूठे कार्यक्रम को शुरु किया है। इन कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और इस मैराथन में भाग लेने से युवाओं के शारीरिक विकास, सामूहिक शक्ति और उत्साह और उमंग भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सही दिशा देने और इस शक्ति का प्रयोग देश की बेहतरी के लिए करने लिए ही इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन शुरु किया गया है। युवा शक्ति को आगे बढ़ाने, सक्षम और सार्थक बनाने के प्रयास लगातार प्रदेश सरकार की तरफ से किए जा रहे है।

सांसद नायब सिंह सैनी ने बताया कि  इस खेल स्पर्धा में 15 से 18 मई तक कुश्ती, सर्किल कबड्डी और मैराथन का आयोजन किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तर से टीमे पहुंची है। इस स्पर्धा में 30 पुरुष और 26 महिलाएं टीमे अपना दम-खम दिखाएंगी। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री संदीप सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक सुभाष सुधा के प्रतिनिधि साहिल सुधा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के अंत में सांसद नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला सहित अन्य अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!