नारियल पकड़ने मारकंडा नदी में उतरा युवक डूबा, तलाश जारी

Edited By Shivam, Updated: 29 Jul, 2021 07:14 PM

youth drowned in markanda river catching coconut

अंबाला के गांव सबका का रहने वाला युवक मारकंडा नदी में डूब गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है  कि हो सकता है युवक नदी में नारियल पकडऩे के लिए उतरा हो लेकिन धारा तेज होने की वजह से वो बह गया। उसे ढूंढने के लिए तैराक लगे है लेकिन अभी तक युवक का...

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला के गांव सबका का रहने वाला युवक मारकंडा नदी में डूब गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है  कि हो सकता है युवक नदी में नारियल पकडऩे के लिए उतरा हो लेकिन धारा तेज होने की वजह से वो बह गया। उसे ढूंढने के लिए तैराक लगे है लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका।

लापता युवक धर्मवीर सबका गांव का रहने वाला था। घटनास्थल पर मौजूद बच्चों ने उसे डूबते हुए देखा तो शोर मचाया, लेकिन धारा तेज होने की वजह से युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चला। युवक को ढूंढने के लिए पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन भी घंटों चलाया, लेकिन अभी तक लापता युवक धर्मवीर का कुछ पता नहीं चल सका। 

मौके पर पहुंचे साहा थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि हो सकता है युवक नदी में तैरता नारियल पकडऩे नदी में उतरा हो लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण युवक डूब गया। फिलहाल अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!