फतेहाबाद : NH-9 पर खड़े ट्रक की तलाशी हुई तो अंदर मिला इस चीज का जखीरा... देख उड़े होश, ऊपर लिखा था- ‘FOR SALE IN PUNJAB ONLY’

Edited By Harman, Updated: 03 Oct, 2026 04:25 PM

truck parked on nh 9 was searched a huge cache of this item was found inside

फतेहाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने अवैध

फतेहाबाद (रामेश भट्ट) : फतेहाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने NH-9 पर बड़ोपल क्षेत्र में एक गुजरात नंबर के ट्रक से 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को ट्रक में लदी रुई की गांठों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। 

पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को सीआईए टीम धारणिया टी-प्वाइंट, बड़ोपल के पास अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई के लिए मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बड़ोपल पुल से गांव बड़ोपल की ओर NH-9 पर एक गुजरात नंबर ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हरे तिरपाल से ढके टाटा LPT ट्रक नंबर GJ-08Y-8184 की जांच की। तलाशी के दौरान रुई की गांठों के बीच अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप छिपी मिली। गिनती करने पर कुल 800 पेटी शराब बरामद हुई। 

खास बात यह है कि बरामद शराब की पेटियों पर “FOR SALE IN PUNJAB ONLY” अंकित मिला। ट्रक चालक मौके से फरार मिला। पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना सदर फतेहाबाद में मुकदमा नंबर 400, दिनांक 03 अक्टूबर 2026, आबकारी अधिनियम की धारा 61-4-20 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही पुलिस पूरे सप्लाई चेन और तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!