संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मुंह पर थे चोट के निशान

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2020 04:28 PM

youth dies under suspicious circumstances there were marks on the mouth

तरावड़ी अंजनथली रोड पर सोमवार की रात करीब 10 बजे एक पैलेस के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक य़ुवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान गुरपेज निवासी...

तरावड़ी : तरावड़ी अंजनथली रोड पर सोमवार की रात करीब 10 बजे एक पैलेस के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक य़ुवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान गुरपेज निवासी सौंकड़ा के रुप में हुई थी। मृतक युवक एक राइस मिल में जे.सी.बी. चलाने का काम करता था। जिसकी सूचना मिलते ही तरावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज में पहुंचाया था। लेकिन सुबह परिजनों ने युवक की हत्या की आंशका जताई थी औऱ यह कहकर पुलिस को शिकायत दी थी कि युवक की हत्या की गई है उसके मुंह पर चोट के निशान भी है।

शिकायत मिलने के बाद तरावड़ी थाना प्रभारी सचिन कुमार पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां पर घटनास्थल का जायजा लिया। जहां पर युवक की मौत हुई थी औऱ वहां एक पैलेस में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली, जिसके बाद पता चला कि यवक की मौत मोटरसाइकिल पर जाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण हुई है। फुटेज में यह सामने आया है कि युवक अंजनथली रोड से जब तरावड़ी की ओऱ आ रहा था तो उसकी मोटरसाइकिल का टायर फिसल गया, जिससे सड़क पर गिरने के कारण उसे गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!