भाजपा के गुरुकमल कार्यालय पर कांग्रेसियों ने बोला धावा, जमकर काटा बवाल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Feb, 2026 03:40 PM

youth congress protest outside bjp gurukamal office

संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सवाल न पूछने देने के विरोध में आज कांग्रेसियों ने गुड़गांव में जमकर बवाल काटा। युवा कांग्रेस ने भाजपा के गुड़गांव जिला कार्यालय गुरुकमल पर जमकर प्रदर्शन किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सवाल न पूछने देने के विरोध में आज कांग्रेसियों ने गुड़गांव में जमकर बवाल काटा। युवा कांग्रेस ने भाजपा के गुड़गांव जिला कार्यालय गुरुकमल पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने बताया कि रिटायर्ड सेना प्रमुख मनोज नरवड़े के खुलासों पर बोलने से राहुल गांधी को रोका गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं और जवानों की शहादत पर जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से जवाब मांगा तो उन्हें चुप करा दिया गया। जवाब देही से बचने के लिए ही भाजपा द्वारा मनमानी की जा रही है। संसद में चुपचाप किसान बिल को पास कर दिया गया जिसकी किसी को जानकारी नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि गलवान घाटी में चाइना के टैंक अंदर तक घुस आए हैं। जब यह सवाल प्रधानमंत्री से पूछा जा रहा है कि भाजपा इस पर बखेड़ा खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही भारत वासियों के सामने 56 इंच का सीना होने की बात करते हों, लेकिन यह सीना जीरो है। विदेशी ताकतों के सामने प्रधानमंत्री मोदी घुटने टेक रहे हैं और देशवासियों को वह शेर बनकर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भी भाजपा की तरफ से मनमानी की जा रही है। हरियाणा प्रदेश में जो नौकरियां दी जा रही हैं वह दूसरे राज्यों से आए लोगों को दी जा रही हैं। इसके विरोध में वह 17 फरवरी को पंचकूला में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार का रवैया है वह तानाशाही का है और वह जवाबदेही से बचना चाह रहे हैं। इसको लेकर ही आज प्रदर्शन किया गया। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!