राहुल गांधी के खुलासे पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष का हमला,: भाजपा ने जनादेश चुराया, कांग्रेस सड़क से विधानसभा तक उठाएगी मामला

Edited By Isha, Updated: 05 Nov, 2025 05:20 PM

youth congress president attacks rahul gandhi s revelation

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता में दावा किया कि प्रदेश में भाजपा ने 25 लाख से अधिक वोट चोरी की हैं। इस दावे के तुरंत बाद हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित

बहादुरगढ़(प्रवीण):  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता में दावा किया कि प्रदेश में भाजपा ने 25 लाख से अधिक वोट चोरी की हैं। इस दावे के तुरंत बाद हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो तथ्य देश के सामने रखे हैं, वे चौंकाने वाले हैं और लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं। कटारिया ने भाजपा पर जनता का जनादेश छीनकर सत्ता पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने सुनियोजित तरीके से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कराई। कांग्रेस संगठन द्वारा घर-घर जाकर की गई वोटर लिस्ट की जांच में यह पाया गया कि हजारों वोटें जीरो मकान नंबर पर बनी हैं, कई मृत लोगों के नाम अब भी सूची में हैं और एक ही व्यक्ति के नाम पर कई वोट दर्ज हैं। उन्होंने इसे "वोट चोरी" नहीं बल्कि "लोकतंत्र की चोरी" करार दिया।

राहुल गांधी द्वारा बताए गए तथ्यों को आधार बनाते हुए कटारिया ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने बड़े पैमाने पर फर्जी वोटरों को शामिल कर चुनाव परिणामों को प्रभावित किया। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस अब इस मामले को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।

कटारिया ने हरियाणा में वोट चोरी के कुछ चौंकाने वाले उदाहरण देते हुए कहा कि मतदाता सूची में एक ब्राजीलियाई मॉडल के नाम पर 22 वोट दर्ज पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि एक ही विधानसभा में कई बूथों पर एक ही महिला की 100 तस्वीरें मिलीं, और एक ही बूथ में एक बुजुर्ग महिला के 223 वोट दर्ज थे। इसके अतिरिक्त, हरियाणा में मतदाता सूची में 1,22,000 फर्जी तस्वीरें पाई गईं, और एक ऐसे मकान में 501 मतदाता दर्ज थे, जो अस्तित्व में ही नहीं है। कटारिया ने यह भी आरोप लगाया कि हजारों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों राज्यों में वोट दर्ज हैं।

हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने कहा कि ये सिर्फ आरोप नहीं हैं, बल्कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ये सारे सबूत देश के सामने रखे हैं। उन्होंने कहा कि यह साफ हो गया है कि भाजपा और चुनाव आयोग की जुगलबंदी से हरियाणा का जनमत चोरी किया गया है। प्रदीप यादव ने चुनाव आयोग से इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टीम ने प्रदेश के कई जिलों में जो रिपोर्ट तैयार की है, वह राहुल गांधी के दावों को पुष्ट करती है। रिपोर्ट में सामने आया है कि बाहरी राज्यों के वोटर हरियाणा की विधानसभा सीटों में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि हरियाणा की वोटर लिस्ट की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आए।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!