कैथल में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावरों ने ताबड़तोड़ किए कई वार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 14 Jun, 2025 01:53 PM

young man was murdered with a sharp weapon in kaithal

कैथल जिले के एक गांव में 17 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक किसी काम से गली से जा रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

कैथल : कैथल जिले के एक गांव में 17 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक किसी काम से गली से जा रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान थेह मुकेरियां निवासी जयमल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक जयमल शुक्रवार रात को अपने गांव थेह मुकेरियां में किसी काम से गली से जहा रहा था। तभी स्कूल के पास कई युवकों ने जयमल पर चाकूओं से ताबड़तोड़ 17 बार वार किया। हमले में जयमल गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन जयमल को पटियाला के अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक दिहाड़ी कर चलाता था घर का खर्चा

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जयमल के परिवार में उसके माता-पिता और एक बहन है। बहन और पिता दिव्यांग हैं। जयमल परिवार की इकलौता बेटा था, जो दिहाड़ी कर घर चलाता था। जयमल की मौत से परिवार में मातम छाया है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!