घर के बाहर बैठी थी बुजुर्ग महिला, तभी पता पूछने के बहाने पहुंचा युवक...सोने की बाली खींच हुआ रफ्फूचक्कर

Edited By Harman, Updated: 09 Jun, 2026 05:45 PM

young man on a scooter snatched a gold earring from an elderly woman s ear

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। एक स्कूटी सवार युवक दिन दिहाड़े बुज़ुर्ग महिला के कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गया है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। एक स्कूटी सवार युवक दिन दिहाड़े बुज़ुर्ग महिला के कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गया है।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के अमीन रोड स्थित शीला नगर निवासी मनोज गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम साढ़े छः बजे के करीब उनकी मां 65 वर्षीया निर्मला देवी अपने घर के बाहर बैठी थी तभी एक स्कूटीसवार युवक आया और उनसे किसी का पता पूछने लगा, युवक की मदद के लिए उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछा लेकिन ऐसा कोई व्यक्ति उस काॅलोनी में था ही नहीं। इस दौरान उनकी मां ने युवक को पानी भी पिलाया लेकिन मौका पाकर वह युवक मां पर झपटा और एक कान की सोने की बाली खींच कर फ़रार हो गया। शोर मचाने पर घटना की जानकारी परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों को मिली। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसकी फुटेज और आरोपी युवक की फोटो पुलिस को भी उपलब्ध करवा दी गई है। 

इस घटना के बाद से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल व पुलिस प्रशासन के प्रति नाराज़गी है। उनका कहना है कि उनकी कॉलोनी में खाली और सुनसान पड़े प्लाटों में नशेड़ीयों का जमावड़ा लगा रहता है, हो ना हो यह घटना को उनमें से ही किसी ने अंजाम दिया है। महिलाओं ने पुलिस से यहां रोज़ाना गश्त लगाने की मांग की है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरु कर दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!