कमरे में युवक ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा मैं जीना नहीं चाहता

Edited By Isha, Updated: 15 Jul, 2022 11:29 AM

young man hanged in the room

स्थानीय शिव चौक के पास किराए के कमरे में रह रहे एक युवक द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस व फोरैंसिंक लैब की टीम मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी। वहीं मौके पर सुसाइड...

फतेहाबाद: स्थानीय शिव चौक के पास किराए के कमरे में रह रहे एक युवक द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस व फोरैंसिंक लैब की टीम मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी। वहीं मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार डेयरी व आईसक्रीम की दुकान पर काम करने वाला पुनीत तिवारी कुछ समय पहले शिव चौक में एक बिल्डिंग के चौबारे पर किराये पर रहने आया था और सुबह मृतक के भाई ने देखा कि पुनीत कूलर पर चढ़कर चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटका हुआ था। वहीं मौके पर मिले सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह जीना नहीं चाहता है और उसने अपने परिजनों से माफी भी मांगी है। फिलहाल सिटी थाना मृतक के भाई के ब्यान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!