परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़, झज्जर सड़क हादसे में गुरुग्राम के युवक की मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jan, 2026 12:36 PM

young man from gurugram died in a road accident in jhajjar

झज्जर जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें गुरुग्राम जिले के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र गजराज निवासी गांव जटौला जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है।

झज्जर : झज्जर जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें गुरुग्राम जिले के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र गजराज निवासी गांव जटौला जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

बताया जा रहा है कि मृतक बिजेंद्र की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजेंद्र आज सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर झज्जर जिले के लुहारी स्थित महिंद्रा मंत्रा सूटकेस कंपनी में ड्यूटी के लिए निकला था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!