रोहतक में सनसनी... पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से 14 साल के बेटे ने खुद को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 13 May, 2026 09:14 AM

14 year old son shoots himself with father licensed revolver

हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक 8-9 कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रोहतक : हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक 8-9 कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम डीघल गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान 14 वर्षीय जनक के रुप में हुई जो कि 9वीं कक्षा में पढ़ता था। मृतक बच्चे के पिता सतीश कुमार जो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रुप में कार्यरत है। परिवार रोहतक में रहता था। शाम को घर पर उनकी दादी और मां थे, जबकि पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं जनक ने कनपटी पर गोली मारकर अपनी जान दे दी। आनन-फानन में परिजन जनक को अस्पताल ले गए, iजहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 घटना की जानकारी मिलते ही SP रोहतक मौके पर पहुँचे। साथ में DSP, SHO, और FSL टीम भी पहुंची। वहीं इस घटना से परिवार गहरे सदमे है। परिजनों ने बताया कि उनको नहीं पता क्यों जनक ने रिवाॅल्वर से गोली मारकर जान दी है। अभी तक घटना की वजह पता नहीं लग पाई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!