Edited By Krishan Rana, Updated: 18 May, 2026 04:47 PM

बहादुरगढ़ के नूना माजरा गांव स्थित महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में सीवर साफ करने के दौरान बड़ा हादसा
बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : बहादुरगढ़ के नूना माजरा गांव स्थित महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में सीवर साफ करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सफाई के लिए मेनहोल के अंदर उतरे चार कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी शत्रुघ्न, अंशुल और विजेंद्र सीवर की सफाई के लिए मेनहोल के अंदर उतरे थे। अंदर पहुंचते ही जहरीली गैस के प्रभाव से तीनों कर्मचारी बेहोश हो गए। इसके बाद कर्मचारियों को बचाने के लिए अस्पताल में कार्यरत बिजली कर्मचारी भी सीवर के अंदर उतरा, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया।
बताया जा रहा है कि समय रहते बिजली कर्मचारी ब्रह्मदत्त ने साहस दिखाते हुए कर्मचारियों को सीवर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने चारों कर्मचारियों को गंभीर हालत में अपने ही अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। वहीं कर्मचारियों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी गयी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि फायर ब्रिगेड को भी सूचना देकर बुलाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)