नौकरी का पहला दिन, जिंदगी का आखिरी दिन बन गया...युवक को यूं खींच ले गई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Aug, 2025 08:42 AM

young man died in fatehabad

फतेहाबाद के बीषड़ रोड पर मंगलवार को एक हादसे में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

फतेहाबाद : फतेहाबाद के बीषड़ रोड पर मंगलवार को एक हादसे में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक 30 वर्ष का था और मंगलवार को पहले दिन ही नौकरी पर गया था। मृतक की पहचान शिव चौक निवासी हेमंत के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी अनुसार हेमंत एक कैंटर पर हैल्पर के रूप में काम करता था। मंगलवार को वह बीघड़ रोड पर खड़े कैंटर की छत पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह कैंटर के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज  बिजली की तारों की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह तड़पता हुआ कैंटर से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हेमंत को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!