Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2026 01:49 PM

अगर आप भी अपने वाहन से कोई स्टंट करते हैं तो सावधान हो जाएं। गुड़गांव पुलिस ने स्टंट करने वालों से शक्ति से निपटने के लिए अब सख्त कार्रवाई अमल मिलनी शुरू कर दी है।
गुड़गांव (ब्यूरो) : अगर आप भी अपने वाहन से कोई स्टंट करते हैं तो सावधान हो जाएं। गुड़गांव पुलिस ने स्टंट करने वालों से शक्ति से निपटने के लिए अब सख्त कार्रवाई अमल मिलनी शुरू कर दी है। गुड़गांव पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब स्टंट करने वालों के न केवल ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होंगे बल्कि उनके वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिए जाएंगे। गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वीडियो पर संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिए।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें एंबिएंस मॉल के पास कुछ बाइक सवारों द्वारा स्टंट बाजी की जा रही थी। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तो पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए डीएलएफ फेज 3 थाना पुलिस में केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ही संदीप की मानें तो जल्दी इंस्टेंट बाजू को गिरफ्तार कर दिया जाएगा। वहीं पुलिस इंस्टेंट बाजू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न केवल उनके वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सिफारिश करेगी बल्कि इंस्टेंट वालों के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाएंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)