Yamunanagar: सेवादार ही निकला गुरुद्वारे में चोरी का आरोपी, नोटों के बंडल व सोने के जेवर बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jun, 2025 02:28 PM

yamunanagar servant himself turned the accused of theft in the gurudwara

यमुनानगर जिले के झिवरेड़ी गुरुद्वारे में 9 जून को 30 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर जिले के झिवरेड़ी गुरुद्वारे में 9 जून को 30 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गुरुद्वारे का सेवादार करीब 8 लाख 27 हजार रुपए, भारतीय करेंसी कुछ विदेशी करेंसी और 8 तोले सोना लेकर फरार हो गया था। इसके बाद थाना छप्पर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और इसकी जांच यमुनानगर CIA 1 को सौंपी गई। पुलिस ने 5 दिन के भीतर गुरुद्वारे के सेवादार और आरोपी करमजीत सिंह को थाना क्षेत्र एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि पुलिस को उसके पास से नोटों के बंडल, सोने के कड़े और अंगूठियां बरामद हुई है। फिलहाल विदेशी करेंसी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। इसके अलावा एक नई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने रिकवर की है। डीएसपी राजेश ने बताया कि गुरुद्वारे में सेवादार एक महीने पहले ही आया था। वह राजस्थान के गंगानगर का रहने वाला है। चोरी की नीयत से उसने गुरुद्वारे में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी में आरोपी करमजीत सिंह चोरी करता हुआ कैद हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। यह भी जानने की कोशिश करेगी कि क्या इसके अलावा भी इस केस में और कोई आरोपी शामिल है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!