यमुनानगर में बारिश का कहर: शिक्षा मंत्री की सुरक्षा में तैनात डायल-112 जलभराव में फंसी, कड़ी मशक्कत के बाद निकला बाहर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Jun, 2025 03:52 PM

yamunanagar heavy rain education minister convoy dial 112 stuck in waterlogging

भारी वर्षा के चलते हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का काफिला भी जलभराव की चपेट में आ गया। मंत्री को जगाधरी स्थित अग्रसेन कॉलेज में एक कार्यक्रम में भाग लेने जाना था, लेकिन रास्ते में कई-कई फुट पानी जमा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): भारी वर्षा के चलते हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का काफिला भी जलभराव की चपेट में आ गया। मंत्री को जगाधरी स्थित अग्रसेन कॉलेज में एक कार्यक्रम में भाग लेने जाना था, लेकिन रास्ते में कई-कई फुट पानी जमा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई।

बारिश के चलते शिक्षा मंत्री की सुरक्षा में तैनात डायल-112 का एक कर्मचारी पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। गनीमत रही कि वह तुरंत संभल गया और खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, डायल-112 की गाड़ी भी जलभराव में फंस गई और काफी देर तक वहीं अटकी रही। मंत्री के साथ-साथ सुरक्षा बलों और अन्य विभागीय अधिकारियों की गाड़ियाँ भी इसी रास्ते से होकर गुजरीं, जहां भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई थी।

बारिश के बाद हालात का जायजा लेने यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि तेज बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में घरों और गलियों में पानी भर गया है। इसके अलावा 33 केवी सब-स्टेशन के दो खंभे टूटने और पावर हाउस में पानी घुसने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गया।

उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा जलनिकासी के लिए पंप लगाए गए हैं और पब्लिक हेल्थ विभाग भी स्थिति को संभालने में जुटा है। यमुनानगर में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही बारिश रुकती है, सभी जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, इसके लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!