यमुनानगर CMO ने लेडी डॉक्टर के साथ की गंदी हरकत, अब पुलिस कर रही तलाश....मोबाइल भी बंद

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2025 09:04 AM

yamunanagar cmo named police searching for him

नागरिक अस्पताल की महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने सी.एम.ओ. डॉ. मंजीत सिंह को नामजद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। सूत्रों अनुसार पुलिस की ओर से सी.एम.ओ. को ढूंढने

यमुनानगर: नागरिक अस्पताल की महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने सी.एम.ओ. डॉ. मंजीत सिंह को नामजद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। सूत्रों अनुसार पुलिस की ओर से सी.एम.ओ. को ढूंढने के लिए कई स्थानों पर दबिश और दी गई लेकिन वह कहीं नहीं मिले। वहीं उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सी.एम.ओ. जानबूझ कर अनुपलब्ध हैं या किसी अन्य वजह से सामने नहीं आ रहे।

घटना के बाद जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग में विभागीय जांच की चर्चाएं तेज हो गई लेकिन मंगलवार देर शाम तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुए। उधर, सी.एम.ओ. मंगलवार को जिला अस्पताल नहीं

पहुंचे जिससे डॉक्टरों व स्टाफ के बीच दिनभर असमंजस की स्थिति रही। बाद में जब खबर फैली कि उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है तो यह चर्चा का विषय बन गया। महिला थाना पुलिस में दी शिकायत में महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि सी.एम.ओ. डॉ. मंजीत सिंह ने उनसे अश्लील बातें कीं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इन गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने सी.एम.ओ. को नामजद कर केस दर्ज कर लिया। एस.पी. कमलदीप गोयल ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

मंगलवार को यह मामला सिर्फ अस्पताल परिसर ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग, राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक हलकों में भी सुर्खियों में रहा। चूंकि आरोपी सी.एम.ओ. जैसे उच्च पद पर हैं, इसलिए मामले को लेकर जनता और मीडिया की निगाहें भी पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यह मामला न सिर्फ कानूनी, बल्कि नैतिक और संस्थागत जवाबदेही से भी जुड़ा हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!