महिला कांग्रेस का आज Jantar Mantar पर प्रदर्शन.. जानें किन मुद्दों को लेकर हो रहा प्रोटेस्ट, महासचिव ने दी जानकारी

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jul, 2024 10:06 AM

महिलाओं के खिलाफ देशभर में बढ़ते अत्याचारों व कई अन्य मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी हरियाणा कांग्रेस की महासचिव राखी सेठी ने वीडियो जारी कर दी।

हरियाणा डेस्क: महिलाओं के खिलाफ देशभर में बढ़ते अत्याचारों व कई अन्य मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी हरियाणा कांग्रेस की महासचिव राखी सेठी ने वीडियो जारी कर दी।

उन्होंने कहा कि मैं अपने देश की महिलाओं से आह्वाहन करती हूं कि चलिए दिल्ली के जंतर-मंतर। राखी सेठी ने कहा कि हमारी अध्यक्षा माननीय अलका लांबा जी के नेतृत्व में हम वहां बहुत बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। महिला आरक्षण के नाम पर जो ये हमसे छल किया गया है और उसे वर्षों तक के लिए टाल दिया गया है। हमारी मांग है कि उसे जल्द से जल्द लागू किया जाए। ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में लाभ मिल सके। हम महिलाओं को अधिक से अधिक सुरक्षा प्रदान की जाए और आज की महिला जो मंहगाई से त्रस्त है, महालक्ष्मी योजना लागू करके उसे भी सुरक्षित किया जाए। ये लड़ाई कब तक न्याय का हक मिलने तक। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!