अब गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग स्वयं करेगा सबूत इकट्ठे

Edited By vinod kumar, Updated: 24 Oct, 2020 02:09 PM

women commission will gather evidence itself to bring justice to victim

गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग अब आगे आया है। इसके लिए अब महिला आयोग स्वयं सबूत इकट्ठे करेगा। इसके लिए आज महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी गैंगरेप पीड़िता से मिलने जींद के सिविल हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आयोग...

जींद (अनिल कुमार): गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग अब आगे आया है। आयोग इसके लिए अब स्वयं सबूत इकट्ठे करेगा। इसी के चलते आज महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी गैंगरेप पीड़िता से मिलने जींद के सिविल अस्पताल पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आयोग को पुख्ता सबूत सौंपे हैं। सुमन बेदी ने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों ने महिला के साथ अभद्रता की उनको बख्सा नहीं जाएगा।

इसके साथ उन्होंने महिला की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले महिला के साथ गैंगरेप हुआ, लेकिन पीड़िता को पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई सहायता नहीं मिल रही है। प्रशासन की नाकामी को देखते हुए उन्हें स्वयं आना पड़ा। उन्होंने कहा कि पीड़िता की सभी बातें बहुत बारीकी से सुनी हैं, इस मामले को लेकर आयोग पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से भी मिलेगा। जिस अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ जो कार्रवाई हो, वो कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं दूसरे राज्य का मामला होने पर सुमन बेदी ने कहा पुलिस इस मामले से पल्ला झाड़ रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!