पहले पति के साथ लिव इन... में रह रही महिला ने दूसरे को मौत के घाट उतारा

Edited By Shivam, Updated: 20 Nov, 2020 06:20 PM

woman with first husband killed second

''रिश्तों में कतल'' का एक मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दूसरे पति को पहले पति के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। महिला अपने पहले पति के साथ तलाक के बाद भी लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का...

पानीपत (सचिन): 'रिश्तों में कतल' का एक मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दूसरे पति को पहले पति के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। महिला अपने पहले पति के साथ तलाक के बाद भी लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का दूसरा पति भैया दूज के दिन अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था, तभी महिला व उसके पहले पति ने उसपर हमला कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के परिजनों के अनुसार 6 महीने पहले महिला प्रीति का उसके पहले पति अंकित के साथ तलाक हुआ था। इस तलाक के बाद भी पत्नी लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जाटल रोड का रहने वाला अंजील उर्फ सोनू अंसल सिटी जा रहा था। रास्ते में प्रीति व अंकित अपने साथियों पंकज और उसमान के साथ पहुंच गया और अंजील पर चाकुओं से हमला कर दिया।

इसके बाद अंजील को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने प्रीति पर साजिश के तहत हत्या करवाने का आरोप लगाया है। 

इस मामले में डीएसपी सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पहले थाना 13-17 में मामला दर्ज कर लिया गया था। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने हत्या की धाराएं शामिल करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!