Edited By Isha, Updated: 10 Jun, 2026 10:20 AM

पंचकूला सैक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल के एम.सी.एच. (मदर एंड चाइल्ड हैल्थ) ब्लॉक में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ट्रायल पर चल रही एक लिफ्ट अचानक रुक गई, जिससे एक स्टा
पंचकूला : पंचकूला सैक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल के एम.सी.एच. (मदर एंड चाइल्ड हैल्थ) ब्लॉक में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ट्रायल पर चल रही एक लिफ्ट अचानक रुक गई, जिससे एक स्टाफ नर्स और एक क्लास फोर कर्मचारी करीब 10-15 मिनट तक अंदर ही फंसे रहे।
हालांकि ऑप्रेटरों की मुस्तैदी से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक इस नए ब्लॉक की लिफ्ट अभी सिर्फ ट्रायल रन पर है। मरीजों और अस्पताल स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अभी इसका इस्तेमाल न करें। लिफ्ट रुकते ही अंदर फंसे कर्मचारियों ने बिना घबराए तुरंत अलार्म का बटन दबाया। बाहर ही लिफ्ट का ट्रायल बैंक कर रहे ऑप्रेटरों ने जैसे ही अलार्म की आवाज सुनी, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। अॅऑप्रेटरों ने तत्परता दिखाते हुए करीब
10 से 15 मिनट में लिफ्ट को मैन्युअली ऑप्रेट कर दोनों को बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि यह लिफ्ट अभी आम जनता या स्टाफ के लिए शुरू नहीं की गई है। कंपनी द्वारा इसकी जांच की जा रही है और अभी तक इसे अस्पताल प्रबंधन को हैंडओवर भी नहीं किया गया है। प्रशासन ने स्टाफ को दोबारा सख्त निर्देश दिए हैं कि ट्रायल पूरा होने तक लिफ्ट से दूर रहें।