रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला महिला का कंकाल, जीव-जंतुओं ने नोच खाया था शव

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2020 02:58 PM

woman s skeleton found in bushes near railway line

शहर के चुलकाना ओवर ब्रिज पर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मंगलवार को जला हुआ महिला का कंकाल मिला। महिला की उम्र करीब 20-25 साल के आसपास बताई गई...

समालखा : शहर के चुलकाना ओवर ब्रिज पर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मंगलवार को जला हुआ महिला का कंकाल मिला। महिला की उम्र करीब 20-25 साल के आसपास बताई गई है। जिसकी सूचना जी.आर.पी. को दी गई। सूचना मिलते ही जी.आर.पी. थाना प्रभारी व एफ.एस.एल. की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं सूचना पाकर पहुंची एफ.एस.एल. की टीम ने नमूने एकत्रित किए। इसके बाद जी.आर.पी. ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। इसके नजदीक शमशान घाट के पास नाले में गत दिन एक महिला का भी शव मिला था। 

मिली जानकारी के अनुसार जी.आर.पी. चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार के मुताबिक मंगलवार को स्टेशन मास्टर के जरिए सूचना मिली कि चुलकाना ओवर ब्रिज पर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया गया, तो वहां पर झाड़ियों में जला हुआ एक कंकाल मिला। कंकाल महिला का है जिसे कुत्तों व जीव जंतुओं ने नोच-नोचकर खाया हुआ था। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 20-25 साल के आस-पास है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!