कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवती से रेप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Feb, 2026 10:14 PM

woman raped by friend on pretext of marriage

युवती से नशीला पदार्थ पिलाकर और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना सेक्टर-51 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): युवती से नशीला पदार्थ पिलाकर और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना सेक्टर-51 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी जान-पहचान थी। आरोप है कि जुलाई 2025 में आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर नवंबर 2025 तक उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए।

 

शिकायत के अनुसार, जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर पुलिस की शरण ली। महिला थाना सेक्टर-51 की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!